{"_id":"6a66163dcf223f7d750a12d7","slug":"new-control-room-with-32-cctv-cameras-ready-at-swarnim-vihar-duplex-noida-news-c-1-noi1095-4543619-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में 32 सीसीटीवी कैमरों का नया कंट्रोल रूम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में 32 सीसीटीवी कैमरों का नया कंट्रोल रूम तैयार
विज्ञापन
नोएडा। कंट्रोल रूम स्वर्णिम विहार ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाना लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में निवासियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। आरडब्ल्यूए ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी के लिए यह कदम उठाया है। इसका उद्देश्य चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है।
आरडब्ल्यूए सचिव लता वर्मा ने बताया कि यह नई व्यवस्था निवासियों के सहयोग से शुरू की गई है। पहले मुख्य गेटों से आवागमन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में दिक्कतें आती थीं। अब इस कंट्रोल रूम से सोसाइटी की मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। सोसाइटी में लगे सभी 32 सीसीटीवी कैमरों के लाइव फीड को अब एक मुख्य सिक्योरिटी कंट्रोल रूम में एकीकृत किया गया है। दो से तीन सुरक्षाकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये सुरक्षाकर्मी बारी-बारी से कंट्रोल रूम में बैठकर कैमरों की स्क्रीन पर लगातार नजर रखेंगे। आरडब्ल्यूए का कहना है कि पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सेक्टर में कुछ संदिग्ध लोगों का आवागमन बढ़ गया है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए गए हैं और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
तैयार की गई क्विक रिस्पांस टीम
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इस टीम में सुपरवाइजर और गार्ड शामिल होंगे। पहले 32 कैमरों का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब इन्हें मुख्य इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम से जोड़कर कवरेज को बेहतर बनाया गया है। आरडब्ल्यूए का मानना है कि यह सोसाइटी को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।