फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Administrative Judge inspected the jail.

Noida News: प्रशासनिक न्यायाधीश ने जेल का किया निरीक्षण

Sun, 26 Jul 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
The Administrative Judge inspected the jail.
ग्रेटर नोएडा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक न्यायाधीश अजय भनोट ने शनिवार को अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के अंतिम दिन जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों के अधिकारों, कौशल विकास, पुस्तकालय व्यवस्था और सुधारात्मक गतिविधियों का जायजा लेते हुए कारागार प्रशासन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने प्रशिक्षण कक्षाओं का निरीक्षण किया और बंदियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत, सिलाई तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण से संबंधित प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव, अपर जिला जज व प्रभारी सचिव डीएलएसए सोमप्रभा मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ह्रिकेष पांडेय, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार और जिला कारागार के जेलर आरके मौर्य, संजय साही, उप जेलर सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed