{"_id":"69d664e5c78d769b92024103","slug":"gsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91827-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के लिए निर्माण करना लक्ष्य: जितिन प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के लिए निर्माण करना लक्ष्य: जितिन प्रसाद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इलेक्ट्रॉनिका एंड प्रोडक्ट्
विज्ञापन
फोटो
- पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए
- 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की यात्रा होगी पूरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदलाव का एक प्रमुख चालक बनकर उभर रहा है। प्रदेश में मजबूत नीतिगत समर्थन और बढ़ती औद्योगिक क्षमता है। पीएलआई जैसी पहलों और कंपोनेंट निर्माण पर जोर के साथ, हम असेंबल से आगे बढ़कर वैल्यू चेन पर स्वामित्व की ओर बढ़ रहे हैं। यह बातें नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय इलेक्ट्रॉनिका एंड प्रोडक्ट्रानिका इंडिया 2026 का बुधवार को शुभारंभ में कहीं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के लिए निर्माण करना। वहीं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है और यह एक स्थिर तथा निवेश-तैयार राज्य के रूप में उभरा है।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स आज दैनिक जीवन और औद्योगिक विकास दोनों के केंद्र में है, और उत्तर प्रदेश इस परिवर्तन का एक प्रमुख केंद्र बनकर तेजी से उभर रहा है। मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी भारत को 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की यात्रा को कैसे परिभाषित करेंगे। किक्रेटर रोहित शर्मा को इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया, जो विनिर्माण की कहानी को व्यापक दर्शकों तक ले जाने का संकेत है।
10 लाख युवाओं को किया जा रहा तैयार
: इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया एवं गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। इस समझौते का उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि सेमीकंडक्टर और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी भूमिका निभाते हुए प्रदेश का निर्यात पिछले 9 वर्षों में दोगुना हुआ है। भारत की पहली एआई सिटी और एआई प्रज्ञा योजना के माध्यम से 10 लाख युवाओं को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज में आईटी पार्क पहले से ही संचालित हैं। अब हमारी सरकार ने वाराणसी, बरेली, पनकी ( कानपुर ) और गोरखपुर में चार और नए पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसका कार्य प्रगति पर है।
Trending Videos