{"_id":"6a872159dde86eb30a014965","slug":"gsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103687-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 3.88 लाख कैश हड़पने के लिए रची लूट की कहानी, पुलिस ने खाेला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 3.88 लाख कैश हड़पने के लिए रची लूट की कहानी, पुलिस ने खाेला राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैश हड़पने को रची लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज
-जतन भाटी गोल चक्कर के पास लूट की गढ़ी फर्जी कहानी
-पुलिस ने 3.88 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर कैश हड़पने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में आरोपी कलेक्शन एजेंट अल्फा-1 निवासी पुनीत कुमार वशिष्ठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ब्लिंकिट स्टोर से कलेक्शन किए गए रुपये बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख लिए और पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,88,700 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी राघव नाम के व्यक्ति के यहां चालक का काम करता है। राघव का ब्लिंकिट स्टोर से कैश कलेक्शन का काम है। 18 अगस्त को पुनीत पूर्वांचल रॉयल सिटी स्थित स्टोर से कैश कलेक्शन कर रुपये बैंक में जमा करने के लिए कार से निकला था। उसके पास करीब 3.88 लाख रुपये थे। रुपये अपने पास रखने की नीयत से पुनीत ने लूट की झूठी कहानी रची। उसने पुलिस को बताया था कि रुपये से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रखा था। बाइक सवार बदमाश आए और कार की खिड़की का शीशा तोड़कर बैग लूटकर फरार हो गए।
एसएसआई विजय गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीम जांच के लिए बनाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ, सीसीटीवी, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुनीत को बृहस्पतिवार को महानंदन टी-पाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया।