सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you want to get vaccinated, you have to bring the syringe from outside.

Noida News: टीका लगवाना है तो बाहर से लानी पड़ती है सिरिंज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
If you want to get vaccinated, you have to bring the syringe from outside.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

-होली पर जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखी सुविधाओं की कमी

-दोपहर बाद मुख्य दरवाजे पर लगा था ताला, साइड से मरीज कर रहे थे प्रवेश

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अगर रेबीज या दूसरा कोई टीका लगवाना है तो सिरिंज आपको लेकर जानी पड़ेगी। स्वास्थ्य केंद्र में सिरिंज और दूसरे संसाधन नहीं है। मरीजों को बाहर की दुकानों से खरीदकर सिरिंज मंगवाई जाती है जिसके बाद उन्हें टीका लगाया जाता है। सोमवार को यही हालात जेवर सीएचसी में देखने को मिले।
दोपहर 2 बजे सीएचसी का मुख्य दरवाजा बंद था और साइड में छोटा दरवाजा खुला हुआ था। यहीं से मरीजों को प्रवेश दिया जा रहा था। सीएचसी में केवल डॉ. मोहम्मद वसी और वॉर्ड बॉय विकास ही मौजूद थे। इस दौरान जेवर निवासी किसान मुकेश अपने बेटे को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आए। वह अपने साथ बाहर से सिरिंज खरीदकर लाए थे। बाहर से खरीदे हुए सिरिंज से उसके बेटे को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केंद्र प्रभारी बोले, मौजूद हैं कर्मचारी
सीएचसी प्रभारी डॉ. स्रफे जेया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर और दो से तीन वार्ड बॉय मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि और कर्मचारी कैंप्स में मौजूद रहते हैं और आपातकालीन स्थिति में मौके पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed