{"_id":"6a6605d58d2036395a0cdffa","slug":"impressive-start-for-dps-103-rps-and-vega-school-in-cbse-cluster-football-noida-news-c-24-1-gur1002-95760-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल में डीपीएस-103, आरपीएस और वेगा स्कूल की शानदार शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल में डीपीएस-103, आरपीएस और वेगा स्कूल की शानदार शुरुआत
विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम डीपीएस के खिलाड़ी। प्रशिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में 80 टीमों के बीच हो रहा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट में डीपीएस सेक्टर-103, आरपीएस गुरुग्राम सेक्टर-89 और वेगा स्कूल्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, तालमेल और आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन किया।
पहले मुकाबले में डीपीएस सेक्टर-103 ने द श्रीराम मिलेनियम स्कूल को एकतरफा मुकाबले में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं आरपीएस गुरुग्राम सेक्टर-89 ने एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा वेगा स्कूल्स ने रोमांचक मुकाबले में प्राइम स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और शहरों के 80 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, खेल भावना और जीत का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि आगामी मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी खेल सुविधाओं और व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है।