{"_id":"69df82ca3f6146a58c0fad01","slug":"in-skating-51-athletes-won-28-gold-14-silver-and-nine-bronze-medals-noida-news-c-23-1-lko1064-92350-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्केटिंग में 51 खिलाड़ियों ने जीते 28 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्केटिंग में 51 खिलाड़ियों ने जीते 28 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय तीसरी ग्रेनो चैंपियंस ट्रॉफी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा की ग्रेनो रोलर स्केटिंग अकादमी के 26 खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य पदक समेत 51 पदक जीते। प्रतियोगिता के रोड और रिंक रेस में खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण पदक हासिल किए।
11 और 12 अप्रैल को ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में इनलाइन, क्वांड, टॉय इनलाइन और एडजस्टेबल आदि स्पर्धाओं में बालक-बालिका वर्ग में अंडर-6 से अंडर-14 तक दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और बरेली से करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी स्केटिंग कोच अनुज रावल की देखरेख में स्केटिंग के गुर सीखते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X