{"_id":"6a85dd23d437e252ab08b42a","slug":"inspection-of-the-road-and-surface-at-the-sector-71-underpass-has-begun-grnoida-news-c-1-noi1095-4629509-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-71 अंडरपास में सड़क और सतह की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-71 अंडरपास में सड़क और सतह की शुरू हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नोएडा प्राधिकरण ने सीआरआरआई की टीम बुलाकर करवाया परीक्षण, नमूने भी लिए गए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 अंडरपास की सड़क की सतह बराबर न होने से इसके अंदर से गुजरने वाले वाहन में लोग ट्रैक्टर जैसे हिचकोले खा रहे हैं। यह स्थिति एक साल से ज्यादा समय से बनी हुई है। सड़क भी कई जगहों पर टूटी है। सड़क की सतह का एक समान न हो पाना प्राधिकरण इंजीनियरों के समझ से परे था। इसके साथ ही सड़क भी जल्दी टूट रही थी। आखिर में प्राधिकरण ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) से सर्वे करवाया है। बुधवार को सीआरआरआई की एक टीम अंडरपास में पहुंची। शामिल इंजीनियरों ने सड़क और सतह का परीक्षण किया और कुछ नमूने भी जांच को लिए। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि अब सीआरआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक अंडरपास की मरम्मत व रिसर्फेसिंग करवाई जाएगी। फिलहाल टूटी सड़क की मरम्मत कर दी गई है। कुछ गड्ढ़े हुए थे वो भी भरवा दिए गए हैं। नवंबर-2021 में यह अंडरपास बनाकर नोएडा प्राधिकरण ने ट्रैफिक के लिए खोला था। ग्रेनो वेस्ट समेत 100 एक्स, 73, 122, सर्फाबाद, बसई, बहलोलपुर समेत अन्य गांव का ट्रैफिक इस अंडरपास से गुजरता है। अंडरपास खोले जाने के बाद 2024 में अंडरपास की दोनों सड़क की रिसर्फेसिंग हुई थी।