{"_id":"6a85d7bfab0407651802e17e","slug":"sri-lankan-energy-minister-praises-solar-unit-noida-news-c-1-noi1095-4629438-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निजी कंपनी के सोलर यूनिट की श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निजी कंपनी के सोलर यूनिट की श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने की तारीफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-नोएडा में बनता है पी-टाइप और एनटाइप टॉप कॉन जैसा अत्याधुनिक मॉड्यूल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रीलंका सरकार के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलका ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ फेज-2 स्थित निजी कंपनी की सोलर मॉड्यूल निर्माण इकाई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी सोलर यूनिट की नई तकनीक की तारीफ की। बता दें कि फेज दो में निजी कंपनी की ओर से संचालित 1.2 गीगावाट क्षमता का अत्याधुनिक और पूरी तरह स्वचालित सोलर मॉड्यूल स्थापित है। जहां उच्च दक्षता वाले पी-टाइप और एन-टाइप टॉप कॉन मॉड्यूल तैयार किए जाते हैं। उन्हें कंपनी की इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण और ग्रीन एनर्जी समाधानों से जुड़ी गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।
ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलका ने कहा कि भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय विशेषज्ञता विकसित की है, जिससे श्रीलंका सीख ले सकता है। वहीं, निजी कंपनी के उपाध्यक्ष सुंदीप गुप्ता ने कहा कि यह दौरा दोनों पक्षों के बीच स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों को मजबूत करेगा। बैठक के दौरान भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और उभरती स्वच्छ तकनीकों पर साझेदारी की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।