{"_id":"6a58e5ac1547928e9a00ba64","slug":"its-dental-college-students-shine-at-abvmu-convocation-noida-news-c-23-1-lko1064-100311-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एबीवीएमयू दीक्षांत समारोह में आईटीएस डेंटल कॉलेज की छात्राओं का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एबीवीएमयू दीक्षांत समारोह में आईटीएस डेंटल कॉलेज की छात्राओं का जलवा
विज्ञापन
एबीवीएमयू के द्वितीय दीक्षांत समारोह में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित, एमडीएस की मेधावी छात्राओं ने बढ़ाया संस्थान का गौरव
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (एबीवीएमयू) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान की छात्राओं ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी छात्राओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य विज्ञान संस्थानों के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण और रजत पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, कुलपति डॉ. अमित देवगन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के अनुसार एमडीएस (ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स) में आईटीएस डेंटल कॉलेज की डॉ. आस्था वर्मा और डॉ. लालनुनपुई पाउटू को स्वर्ण पदक मिला। वहीं एमडीएस (प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज) में डॉ. नम्रता अग्रवाल ने रजत पदक हासिल किया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आईटीएस डेंटल कॉलेज आधुनिक तकनीक और अनुसंधान आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने भी पदक विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य कुशल और संवेदनशील दंत चिकित्सक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।