FIFA World Cup: सेमीफाइनल में कैसे चला मेसी का 'मैजिक'? इंग्लैंड के कप्तान केन भी हुए मुरीद; जानिए क्या कहा
फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में लियोनेल मेसी ने दो गोल में अहम भूमिका निभाकर अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने भी मेसी की जमकर तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एक बार फिर लियोनेल मेसी का जादू देखने को मिला। उन्होंने गोल भले ही नहीं किया, लेकिन दोनों गोल में अहम भूमिका निभाकर अर्जेंटीना को 2-1 की शानदार जीत दिलाई। उनके प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।
मेस्सी ने मैच कैसे पलटा?
अटलांटा में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद मेसी ने अपनी सूझबूझ और शानदार पासिंग से मैच का रुख बदल दिया। 85वें मिनट में उन्होंने शॉर्ट कॉर्नर के बाद एंजो फर्नांडेज को पास दिया, जिन्होंने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में मेसी ने दाएं छोर से शानदार क्रॉस भेजा, जिस पर लाउतारो मार्टिनेज ने दो डिफेंडरों के बीच से निकलकर हेडर के जरिए विजयी गोल दाग दिया।
हैरी केन ने मेसी को लेकर क्या कहा?
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने कहा कि लियोनेल मेसी अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, मैच के बड़े हिस्से में इंग्लैंड ने उन्हें अच्छी तरह रोके रखा, लेकिन दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की तरह जब गेंद अंतिम तीसरे हिस्से में उनके पास पहुंची तो उन्होंने अपना कमाल दिखा दिया। केन ने कहा कि मेसी सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं।
मार्टिनेज ने क्या कहा?
विजयी गोल करने वाले लाउतारो मार्टिनेज ने इसे अपने करियर का भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता ने पहली बार उन्हें फुटबॉल के जूते खरीदकर दिए थे, तभी से वह इस तरह का गोल करने का सपना देखते थे।
मैच खत्म होने के बाद क्या हुआ?
अंतिम सीटी बजते ही लियोनेल मेसी मैदान के बीचों-बीच घुटनों के बल बैठ गए और खुशी में अपनी मुट्ठियां हवा में लहराईं। मौजूदा विश्व कप में मेसी अब तक आठ गोल कर चुके हैं। गोल करने के मामले में वह फ्रांस के किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर हैं।