फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Lionel Scaloni Declares Lionel Messi Greatest Footballer Ever After Argentina Reach Final

FIFA World Cup: मेसी ही इतिहास के सबसे महान फुटबॉलर हैं? अर्जेंटीना कोच स्कालोनी ने G.O.A.T बहस पर लगाया विराम

Thu, 16 Jul 2026 03:26 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 16 Jul 2026 03:26 PM IST
सार

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने इंग्लैंड पर जीत के बाद लियोनेल मेसी को इतिहास का सबसे महान फुटबॉलर बताया। उन्होंने कहा कि अब G.O.A.T को लेकर कोई बहस नहीं बची है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Lionel Scaloni Declares Lionel Messi Greatest Footballer Ever After Argentina Reach Final
लियोनल मेसी - फोटो : FIFA.com

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना की शानदार वापसी के बाद मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी को इतिहास का सबसे महान फुटबॉलर करार दिया। उनका मानना है कि अब G.O.A.T को लेकर किसी तरह की बहस नहीं बची है। इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि अब इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि लियोनेल मेसी इतिहास के सबसे महान फुटबॉलर हैं।

विज्ञापन

मेसी ने सेमीफाइनल में क्या कमाल किया?
अटलांटा में खेले गए सेमीफाइनल में मेसी गोल नहीं कर सके, लेकिन लगातार दूसरे मैच में उन्होंने अपने दोनों असिस्ट से मुकाबले का रुख बदल दिया। इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज की, जिसमें एंजो फर्नांडेज और लाउतारो मार्टिनेज के गोल मेसी के पास से आए। इस प्रदर्शन के साथ मौजूदा टूर्नामेंट में मेसी के नाम अब आठ गोल और चार असिस्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

G.O.A.T बहस पर स्कालोनी की क्या राय है?
विश्व कप शुरू होने से पहले मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच इतिहास का सबसे महान फुटबॉलर कौन है, इस पर लगातार चर्चा हो रही थी। दोनों खिलाड़ियों की बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के दिनों की प्रतिद्वंद्विता भी इस बहस का बड़ा कारण रही। हालांकि, स्कालोनी का कहना है कि अब इस बहस का अंत हो चुका है और मेसी ही इतिहास के सबसे महान फुटबॉलर हैं।

दबाव में खेलने को लेकर स्कालोनी ने क्या कहा?
स्कालोनी ने कहा कि उनकी टीम सबसे अच्छा फुटबॉल तब खेलती है, जब उस पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। उनके मुताबिक, जब टीम मुश्किल में होती है और विरोधी टीम थोड़ी भी ढील देती है, तब अर्जेंटीना पूरा दम लगाकर मुकाबले में वापसी करती है। उन्होंने कहा कि यही इस टीम की सबसे बड़ी पहचान है।
विज्ञापन

टीम के जज्बे पर क्या बोले अर्जेंटीना के कोच?
स्कालोनी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी टीम आखिरी मिनट तक लड़ती रही। उनके अनुसार, अगर टीम हारकर भी बाहर हो जाती, तब भी उन्हें संतोष रहता कि खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया।

इतिहास रचने का मौका
अब अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का मौका है। यदि टीम 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में स्पेन को हराने में सफल रहती है, तो वह इटली और ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed