Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Football
›
From a Bathtub Photo to the World Cup Final: Lionel Messi and Lamine Yamal's Incredible 19-Year Story
{"_id":"6a588fec7bcb9c9c1109cd6f","slug":"from-a-bathtub-photo-to-the-world-cup-final-lionel-messi-and-lamine-yamal-s-incredible-19-year-story-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल ने लिखी सबसे खूबसूरत कहानी: 19 साल पहले जिसे गोद में नहलाया, अब उसी के खिलाफ मेसी खेलेंगे विश्वकप फाइनल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल ने लिखी सबसे खूबसूरत कहानी: 19 साल पहले जिसे गोद में नहलाया, अब उसी के खिलाफ मेसी खेलेंगे विश्वकप फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:31 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 ने एक खूबसूरत कहानी लिख दी है। फाइनल सिर्फ अर्जेंटीना और स्पेन के बीच मुकाबला नहीं होगा, बल्कि यह दो पीढ़ियों के आमने-सामने आने की कहानी भी होगी। 19 साल पहले एक फोटोशूट के दौरान 20 वर्षीय लियोनल मेसी ने पांच महीने के लामिन यमाल को अपनी गोद में लेकर नहलाया था। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि वही बच्चा एक दिन विश्व कप फाइनल में मेसी का प्रतिद्वंद्वी बनेगा। मंच अब इस सबसे खूबसूरत कहानी के लिए सज चुका है। 39 साल के मेसी फाइनल में 19 साल के यमाल से जब भिड़ेंगे, तो पूरी दुनिया की नजर इन दोनों पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
1 of 6
मेसी और यमाल
- फोटो : AP Photo/Joan Monfort
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। अगर इन्हें किसी फिल्म की स्क्रिप्ट में लिखा जाए तो शायद लोग कहें कि ऐसा हकीकत में नहीं हो सकता, लेकिन फुटबॉल ने एक ऐसी ही कहानी लिखी है, जिसका सबसे बड़ा मंच अब फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल बनने जा रहा है।
रविवार को जब अर्जेंटीना और स्पेन विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होंगे, तब एक तरफ 39 वर्षीय लियोनल मेसी होंगे और दूसरी ओर 19 साल के लामिन यमाल। दोनों के बीच उम्र का लगभग दो दशक का अंतर है, लेकिन इन्हें जोड़ती है 19 साल पुरानी एक तस्वीर, जिसने आज पूरी दुनिया को भावुक कर दिया है।
2 of 6
मेसी और यमाल
- फोटो : Instagram
जब मेसी ने गोद में उठाया था पांच महीने का यमाल
यह कहानी दिसंबर 2007 से शुरू होती है। तब लियोनल मेसी 20 साल के था और स्पैनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेल रहे थे। तब दुनिया उन्हें एक उभरते सितारे के रूप में जानने लगी थी। स्पैनिश अखबार डियारियो स्पोर्ट और यूनिसेफ के एक चैरिटी कैलेंडर फोटोशूट के लिए मेसी को एक स्थानीय परिवार के पांच महीने के बच्चे के साथ तस्वीरें खिंचवानी थीं। वह बच्चा था- लामिन यमाल।
फोटोग्राफर जोआन मोनफोर्ट ने एक नीले प्लास्टिक के टब में बैठे यमाल के साथ मेसी की कई तस्वीरें लीं। उस समय मेसी काफी शर्मीले थे और उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा था कि इतने छोटे बच्चे को कैसे संभालें। दूसरी ओर मासूम यमाल इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि उन्हें गोद में लेने वाला शख्स आगे चलकर फुटबॉल इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी कहलाएगा। उस दिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह तस्वीर एक दिन विश्व कप फाइनल की प्रोमोशनल तस्वीर बन जाएगी।
3 of 6
मेसी और यमाल
- फोटो : Instagram
वर्षों तक भुला दी गई थी यह तस्वीर
फोटोशूट के बाद यह तस्वीरें वर्षों तक लोगों की नजरों से दूर रहीं। फिर 2024 में लामिन यमाल के पिता ने इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। देखते ही देखते यह तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो गई। लोगों को पता चला कि मेसी की गोद में बैठा वही बच्चा अब बार्सिलोना और स्पेन का नया सितारा बन चुका है। यही तस्वीर आज फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित तस्वीरों में गिनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेसी और यमाल
- फोटो : Instagram
एक गुरु, दूसरा नई पीढ़ी का चेहरा
लामिन यमाल ने बेहद कम उम्र में स्पेन और बार्सिलोना के लिए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनकी ड्रिब्लिंग, खेल को पढ़ने की क्षमता और आत्मविश्वास ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।
दूसरी ओर मेसी ने 39 साल की उम्र में भी साबित कर दिया कि महानता उम्र की मोहताज नहीं होती। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने दो शानदार असिस्ट देकर अर्जेंटीना को 2-1 से जीत दिलाई और टीम को लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचाया।
इस विश्व कप में मेसी सात मैचों में आठ गोल और चार असिस्ट कर चुके हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं और विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 21 गोल, 33 मैच और 12 असिस्ट का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मेसी और यमाल
- फोटो : Instagram
ला मासिया की दो पीढ़ियां आमने-सामने
मेसी और यमाल की कहानी सिर्फ उस मशहूर तस्वीर तक सीमित नहीं है। दोनों खिलाड़ियों की फुटबॉल यात्रा भी एक ही जगह से निकली है, बार्सिलोना की प्रसिद्ध ला मासिया अकादमी। यहीं मेसी ने अपने खेल को निखारा और बाद के वर्षों में यमाल भी इसी अकादमी से निकलकर विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच तक पहुंचे। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ अर्जेंटीना और स्पेन के बीच नहीं, बल्कि बार्सिलोना की फुटबॉल विरासत की दो पीढ़ियों के बीच भी माना जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।