Messi vs Bellingham: क्या मेसी को उकसाना बेलिंगहम को पड़ गया भारी? मैदान पर बहस के बाद अर्जेंटीना ने पलटा मैच
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के मुकाबले के दौरान लियोनल मेसी और जूड बेलिंगहम के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मुकाबला सिर्फ रोमांचक ही नहीं रहा, बल्कि भावनाओं और तनाव से भी भरपूर रहा। मैच के दौरान लियोनल मेसी और इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई अर्जेंटीनी प्रशंसकों का मानना है कि बेलिंगहम ने मेसी को उकसाने की कोशिश की, लेकिन उसका जवाब अर्जेंटीना के कप्तान ने अपने खेल से दिया।
बहस के बाद बदला मैच का रुख
- वायरल वीडियो में बेलिंगहम मेसी से कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं और बातचीत खत्म होने के बाद मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं। दूसरी ओर मेसी पूरे समय शांत नजर आए। उन्होंने सिर्फ सिर हिलाकर जवाब दिया और मैदान पर अपना ध्यान बनाए रखा।
- कुछ ही देर बाद मेसी ने अपनी टीम के दोनों गोल में असिस्ट कर अर्जेंटीना को 2-1 की शानदार जीत दिला दी। इस जीत के साथ अर्जेंटीना लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंच गया, जबकि इंग्लैंड का खिताबी सपना टूट गया।
I agree that Tuchel was at fault.
— Castro1021 (@Castro1021) July 15, 2026
But whatever tf Bellingham said to Messi here was also a factor…. 😂 pic.twitter.com/gmdrYgA1PB
मैच के बाद जूड बेलिंगहम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह बहस किसी पुराने फाउल को लेकर थी और इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था। उन्होंने कहा, 'हम एक फाउल को लेकर बात कर रहे थे। इसमें कुछ भी गलत नहीं था। मुझे पता है लोग इसे बड़ा मुद्दा बनाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। मुझे लगा कि पहले मेरे खिलाफ फाउल हुआ था। मेसी ने कहा कि उनके साथ हुए फाउल का क्या? मैंने उनसे कहा कि आप इतने मजबूत हैं कि ऐसे फाउल को झेल सकते हैं। बस इतनी ही बात थी।'
🚨 Jude Bellingham attacks Colo Barco for no reason. pic.twitter.com/hHRedke0kc
— All About Argentina 🛎🇦🇷 (@AlbicelesteTalk) July 15, 2026
Bellingham gave his all but we all knew it was over when Messi did this to him pic.twitter.com/7bxH7WHk4U
— GodFather (@Kiunga0) July 15, 2026
हार के बावजूद बेलिंगहम ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खिलाफ खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, 'मेसी के खिलाफ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारी हार से बहुत दुख हुआ, लेकिन उनके सामने खेलने का मौका मिलना खास अनुभव है।' विश्वकप में मेसी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, 'लियो मेसी के खिलाफ खेलना शानदार अनुभव है। इस विश्व कप में उनका प्रदर्शन अद्भुत रहा है। मैं फाइनल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
39 वर्षीय मेसी इस विश्व कप में शानदार लय में हैं। सात मैचों में वह आठ गोल और चार असिस्ट कर चुके हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 21 गोल, सबसे ज्यादा 33 मैच खेलने और सबसे ज्यादा 12 असिस्ट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब उनकी नजर तीसरे गोल्डन बॉल पुरस्कार और लगातार दूसरे विश्व कप खिताब पर होगी, जहां फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।