फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Aman Sehrawat delivered a commanding performance to clinch the gold medal in Senior Ranking Tournament

Wrestling: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत का शानदार प्रदर्शन, सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण

Thu, 16 Jul 2026 12:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jul 2026 12:37 AM IST
सार

भारत के अनुभवी पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Aman Sehrawat delivered a commanding performance to clinch the gold medal in Senior Ranking Tournament
अमन सहरावत - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत ने बुधवार को पोल्याक इमरे, वर्गा यानोस और कोज्मा इस्तवान स्मृति सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वैश्विक सर्किट पर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सहरावत ने खिताबी मुकाबले में जॉर्जिया के रोबेर्टी डिंगाशविली को तकनीकी दक्षता के आधार पर 13-3 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


दीपक को मिला कांस्य पदक
भारतीय दल के पदकों की संख्या तब और बढ़ गई जब दीपक ने 61 किग्रा फ्रीस्टाइल में कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक जीता। दीपक ने प्लेऑफ में अजरबैजान के नुरद्दीन नोवरुजोव को 9-8 से हराया। भारत 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दो और पदक जीतने की दौड़ में बना हुआ है। कुमार मोहित का सामना कांस्य पदक के मैच में कजाखस्तान के नाचिन कुलर से होगा जबकि उनके साथी विशाल कालीरमन तीसरे स्थान के लिए होने वाले अपने प्लेऑफ मुकाबले में कजाखस्तान के ही ओसुमजान दास्तानबेक से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed