फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu in quarterfinals of Japan Open Badminton, best performance in this season

Japan Open Badminton: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधू, विश्व नंबर-पांच हान को हराया; अब ओकूहारा से भिड़ेंगी

Thu, 16 Jul 2026 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

इस जीत से सिंधू ने हान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा।

विज्ञापन
PV Sindhu in quarterfinals of Japan Open Badminton, best performance in this season
पीवी सिंधू - फोटो : @KhelNow

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बृहस्पतिवार को चीन की विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी हान यू को सीधे गेम में हराकर जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जो उनका मौजूदा सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में अपने से उच्च रैंकिंग वाली चीनी शटलर को केवल 35 मिनट में 21-16, 21-14 से पराजित किया। गैर-वरीयता प्राप्त सिंधू ने धीमी शुरुआत के बाद पहले गेम के बीच में लय हासिल की। उन्होंने शटल को सटीक रूप से हिट किया और रैलियों पर हावी होकर बढ़त बना ली। इसके बाद पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने दूसरे गेम में पूरी तरह से दबदबा बनाया और 8-0 की बढ़त हासिल करने के बाद आसानी से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


इस जीत से सिंधू ने हान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी आन से-यंग के दूसरे दौर के मैच से हटने के बाद वॉकओवर मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी के प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद सिंधू अब टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र खिलाड़ी बची हैं। तनीशा और ध्रुव की भारतीय जोड़ी चीन की फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से 47 मिनट में 20-22, 17-21 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed