England vs Argentina Semi-final Highlights: लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, इंग्लैंड का सफर हुआ समाप्त
{"_id":"6a57c8b75eb68e613b04e253","slug":"england-vs-argentina-live-fifa-world-cup-2026-semi-final-football-match-result-updates-2026-07-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"England vs Argentina Semi-final Highlights: लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, इंग्लैंड का सफर हुआ समाप्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Thu, 16 Jul 2026 02:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:35 AM IST
खास बातें
FIFA World Cup 2026 England vs Argentina Semi-final: लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। एक गोल से पिछड़ने के बावजूद अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड
- फोटो : FIFA.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:34 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: अर्जेंटीना फाइनल में
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना का सामना अब खिताबी मुकाबले में स्पेन से होगा। अर्जेंटीना खिताब का बचाव करने से अब महज एक कदम दूर रह गई है। वहीं, इंग्लैंड का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया है। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में गॉर्डन के गोल की मदद से बढ़त ली थी, लेकिन अर्जेंटीना ने सात मिनट के अंदर दो गोल करके मैच का रुख पलट दिया। अर्जेंटीना के लिए सबसे पहले इंजो फर्नांडेज ने गोल दागा और फिर इंजरी समय में लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना ने आखिरी समय तक इस बढ़त को बरकरार रखा। लियोनल मेसी भले ही इस मैच में गोल नहीं कर सके, लेकिन दोनों गोल करने में उन्होंने मदद की।02:23 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: अर्जेंटीना ने ली बढ़त
अर्जेंटीना ने इंजरी टाइम में इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। 90 मिनट के बाद दोनों टीमें बराबरी पर थीं, लेकिन इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में अर्जेंटीना के लिए लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार में गोल करने में मेसी ने मदद की। मेसी ने 90+2 मिनट में मार्टिनेज को पास दिया जिसे उन्होंने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन
02:17 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: फर्नांडेज ने दिलाई बराबरी
अर्जेंटीना ने आखिरकार इंग्लैंड पर बराबरी हासिल कर ली है। एंजो फर्नांडेज ने 85वें मिनट में लियोनल मेसी के पास पर शानदार गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर किया। फर्नांडेज ने काफी दूर से शॉट लगाया, लेकिन इस बार वह इंग्लैंड के गोलकीपर को चकमा देने में सफल रहे। इससे पहले, लगातार अर्जेंटीना ने बराबरी का गोल दागने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे।02:13 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: इंग्लैंड की बढ़त बरकरार
इंग्लैंड की बढ़त अब भी बरकरार है और अर्जेंटीना बराबरी हासिल नहीं कर सकी है। अर्जेंटीना ने गोल करने के कुछ मौके जरूर बनाए, लेकिन उसके ये प्रयास अब तक सफल नहीं हो सके हैं। वहीं, दोनों टीमों ने कुछ बदलाव भी किए हैं। 90 मिनट का खेल पूरा होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है।01:58 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोका गोल
बढ़त लेने के बावजूद इंग्लैंड ने आक्रामण जारी रखा है। इंग्लैंड के हैरी केन ने 66वें मिनट में शानदार शॉट मारा, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर ने अपने प्रयास से गोल होने से रोक लिया। मेसी ने एक मिनट के अंदर दो बार कॉर्नर किक के जरिये गोल का प्रयास किया, लेकिन बराबरी नहीं दिला सके। फिर स्ब्स्टीट्यूट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरे निको गोंजालेज ने 69वें मिनट में में गोल करने की कोशिश की, लेकिन इस बार इंग्लैंड के गोलकीपर ने गोल होने से रोक दिया।01:46 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: इंग्लैंड ने ली बढ़त
इंग्लैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे हाफ में बढ़त ले ली है। 55वें मिनट में मोर्गन रोजर्स के पास पर एंथनी गॉर्डन ने शानदार शॉट लगाया और अर्जेंटीना के गोलकीपर को छकाते हुए गेंद गोल पोस्ट के पार भेज दी। इंग्लैंड ने इस तरह गत चैंपियन टीम के खिलाफ 1-0 की बढ़त ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: रोमेरिया को पीला कार्ड
अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरियो को मैच रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। रोमेरिया ने बेलिंगहम को पीछे खींचा जिस कारण उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया। इस मैच में अब तक तीन खिलाड़ियों को पीला कार्ड मिल चुका है।01:38 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: अर्जेंटीना का आक्रामक खेल
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने का प्रयास किया। 47वें मिनट में अर्जेंटीना के जुलियन एल्वारेज ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने इसे सफल नहीं होने दिया। इसके अगले मिनट में ही लियोनल मेसी ने कॉर्नर किक पर गोल का प्रयास किया, लेकिन यह भी सफल नहीं हो सका।01:36 AM, 16-Jul-2026
England vs Argentina Semi-final Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू
इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। फिलहाल दोनों टीमों एक भी गोल नहीं कर सकी हैं और मुकाबला गोल रहित बराबरी पर चल रहा है।01:19 AM, 16-Jul-2026