{"_id":"6a587061ccdbc4705f0456e1","slug":"jude-bellingham-slaps-argentina-s-valentin-barco-after-england-s-fifa-world-cup-2026-semi-final-exit-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bellingham slaps Argentina Player Video: जूड बेलिंगहम ने खोया आपा, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को क्यों मारा थप्पड़?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Bellingham slaps Argentina Player Video: जूड बेलिंगहम ने खोया आपा, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को क्यों मारा थप्पड़?
Thu, 16 Jul 2026 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:17 AM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 2-1 की हार के बाद इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम विवादों में आ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बेलिंगहम अर्जेंटीना के खिलाड़ी वेलेंटिन बार्को के सिर पर थप्पड़ मारते दिखाई दिए। अब क्या इस पर फीफा कोई कार्रवाई करेगा?
विज्ञापन
बेलिंगहम ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को मारा थप्पड़
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मिली 2-1 की हार के बाद इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम एक नए विवाद में घिर गए हैं। मैच खत्म होने के तुरंत बाद मैदान पर हुई झड़प के दौरान बेलिंगहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्जेंटीना के खिलाड़ी वेलेंटिन बार्को के सिर पर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बेलिंगहम ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को मारा थप्पड़
- फोटो : Twitter
क्या है पूरा मामला, कैसे बढ़ी लड़ाई?
अटलांटा में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड 55वें मिनट तक 1-0 से आगे था, लेकिन लियोनेल मेसी के दो शानदार असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने सात मिनट के अंदर मैच पलट दिया। एंजो फर्नांडीज और लौटारो मार्टिनेज के गोल ने इंग्लैंड का फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया।

🚨 Jude Bellingham attacks Colo Barco for no reason. pic.twitter.com/hHRedke0kc
— All About Argentina 🛎🇦🇷 (@AlbicelesteTalk) July 15, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलिंगहम ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को मारा थप्पड़
- फोटो : Twitter
रेफरी के फाइनल सिटी बजाते ही अर्जेंटीना के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे। इसी दौरान बेलिंगहम अकेले मैदान पर खड़े दिखाई दिए। पहले एक अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने उन्हें सांत्वना दी, लेकिन कुछ देर बाद वेलेंटिन बार्को अपने साथियों के साथ जश्न मनाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि बार्को ने बेलिंगहम की ओर कुछ कहा, जिसके बाद इंग्लैंड के मिडफील्डर ने अपना आपा खो दिया।
बेलिंगहम ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को मारा थप्पड़
- फोटो : Twitter
वीडियो हुआ वायरल, खिलाड़ियों ने कराया बीच-बचाव
वायरल वीडियो में बेलिंगहम बार्को के सिर पर थप्पड़ मारते नजर आते हैं। इसके जवाब में बार्को ने उन्हें धक्का दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी तुरंत बीच में आ गए और मामला बढ़ने से पहले ही शांत करा दिया। मैच अधिकारियों की नजर इस घटना पर नहीं गई, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद बेलिंगहम पर फीफा की अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। अगर फीफा इस मामले को गंभीर मानता है तो उन पर जुर्माना या निलंबन जैसी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि अभी तक फीफा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Bellingham tried act tough and slapped Barco and then ended up crying pic.twitter.com/opMqaQwyYi
— has Real Madrid robbed a club ? (@Has_RMrbdaclub) July 16, 2026
बेलिंगहम ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को मारा थप्पड़
- फोटो : Twitter
मैच के बाद भी हुआ हंगामा
अंतिम सीटी के बाद सेंटर सर्कल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इंग्लैंड के मॉर्गन रोजर्स और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। रिजर्व गोलकीपर डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड और इवान टोनी ने माहौल शांत कराने की कोशिश की। वहीं अर्जेंटीना के गोलकीपर जुआन मुसो भी इस विवाद के दौरान मैदान पर मौजूद थे।

बेलिंगहम बोले- यह हमारे लिए बेहद दुखद दिन
मैच के बाद बेलिंगहम ने हार पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'यह हमारे, पूरी टीम और हमारे प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद दिन है। हमने अच्छा खेला, आखिर तक लड़ाई लड़ी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।'
मैच के बाद बेलिंगहम ने हार पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'यह हमारे, पूरी टीम और हमारे प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद दिन है। हमने अच्छा खेला, आखिर तक लड़ाई लड़ी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।'
बेलिंगहम ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी को मारा थप्पड़
- फोटो : Twitter
टुकेल ने अपनी रणनीति का किया बचाव
मैच के बाद इंग्लैंड के कोच थॉमस टुकेल की रक्षात्मक रणनीति की काफी आलोचना हुई। हालांकि उन्होंने अपने फैसलों का बचाव करते हुए कहा, 'पिछले मैचों में हमने आक्रामक बदलाव भी किए थे। इस बार हमने खिलाड़ियों की मदद करने की कोशिश की। गोल करने के तुरंत बाद हमने लगातार कई क्रॉस और मौके दिए।'

बेलिंगहम ने कहा, 'इसलिए हमने पांच डिफेंडरों के साथ खेलने का फैसला किया। अगर नतीजा हमारे पक्ष में नहीं आता तो यह कहना आसान है कि फैसला गलत था। आखिरकार जिम्मेदारी कोच की होती है।' इंग्लैंड अब विश्व कप में तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगा, जबकि अर्जेंटीना की नजर स्पेन के खिलाफ विश्व कप खिताब बचाने पर होगी।