फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Asked To Investigate Argentina act vs England on Falkland posters World Cup 2026, UK Sends Clear Message

Falkland Controversy: फॉकलैंड विवाद में अब राजनीति शुरू! क्या है मामला और क्यों कूदा ब्रिटेन? फीफा से की अपील

Thu, 16 Jul 2026 03:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jul 2026 03:37 PM IST
सार

नॉकआउट मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर एक बैनर लहराया। ब्रिटिश सरकार ने फीफा से इसकी जांच की मांग की है। राजनीतिक संदेशों पर प्रतिबंध के कारण अर्जेंटीना की टीम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
FIFA Asked To Investigate Argentina act vs England on Falkland posters World Cup 2026, UK Sends Clear Message
बैनर दिखाती अर्जेंटीना की टीम और अर्जेंटीना के फैंस - फोटो : The Sun/AP

विस्तार

अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद विवादित फॉकलैंड द्वीप समूह पर संप्रभुता का दावा करने वाले बैनर के साथ तस्वीरें खिंचवाई जिससे ब्रिटेन भड़क गया है और उसने गुरुवार को फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा से इसकी जांच करने का आग्रह किया। अटलांटा में बुधवार को खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

अर्जेंटीना की टीम पर होगी कार्रवाई?
मैच के बाद जश्न के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने एक बैनर पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था 'लास माल्विनास सोन अर्जेंटिनास' जिसका अर्थ है 'माल्विनास अर्जेंटीना का है।' अर्जेंटीना फॉकलैंड द्वीप समूह को इस्लास माल्विनास के नाम से संबोधित करता है। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को यह बैनर स्टेडियम में मौजूद एक दर्शक ने दिया था। अर्जेंटीना की टीम को अब अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उसने मैदान पर राजनीतिक संदेश देने पर प्रतिबंध लगाने वाले नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के व्यापार सचिव का बयान
ब्रिटेन के व्यापार सचिव पीटर काइल ने कहा कि खिलाड़ियों का व्यवहार पूरी तरह से अनुचित था। काइल ने बीबीसी से कहा, 'राजनीति को फुटबॉल से अलग रखने की जरूरत है। विश्व कप का एक प्रमुख सिद्धांत यही है कि राजनीति फुटबॉल से अलग है। यह अब फीफा का मामला है। मुझे उम्मीद है कि फीफा इसकी जांच करेगा।'
विज्ञापन

अर्जेंटीना-इंग्लैंड के बीच खेल में भी बढ़ा तनाव
दक्षिण अटलांटिक में स्थित फॉकलैंड द्वीपसमूह को लेकर राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों के बीच खेल प्रतिद्वंद्विता और भी बढ़ गई है। यह द्वीपसमूह ब्रिटेन के अधीन है, जिसकी आबादी लगभग 3,500 है। यह ब्रिटेन से लगभग 8,000 मील (13,000 किलोमीटर) और अर्जेंटीना से 300 मील (480 किलोमीटर) दूर स्थित है।

क्या हैं दोनों देशों के तर्क?
अर्जेंटीना का तर्क है कि 1833 में उससे ये द्वीप अवैध रूप से छीन लिए गए थे। ब्रिटेन का कहना है कि यह 1765 से उसके अधीन है। अर्जेंटीना ने 1982 में इस द्वीप समूह पर हमला किया था। इसके बाद 10 सप्ताह तक युद्ध चला था जिसमें अर्जेंटीना के 649 ब्रिटेन के 255 सैनिकों की जान चली गई थी। इस युद्ध में तीन नागरिक भी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed