{"_id":"69ea1a3c637adad0000a3e72","slug":"jbm-global-school-won-the-district-roll-ball-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93006-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-250 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-11, 14 व 17 कैटेगरी में भाग लिया
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई दो दिवसीय जिला रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में नोएडा स्थित जीबीएम स्कूल ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसमें जिलेभर की टीमों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-11, 14 व 17 कैटेगरी के बालक व बालिका वर्ग में भाग लिया। जिला रोल बाल संघ व गौतम बुध नगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 22 व 23 अप्रैल को इसका आयोजन हुआ।
कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि अंडर-11 बालक वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो वेस्ट ने पहला स्थान, जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा ने दूसरा और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल व जेबीएम ग्लोबल स्कूल नोएडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जेबीएम ग्लोबल ने पहला, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेनो ने दूसरा, समसारा द वर्ल्ड अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा ने पहला, जेबीएम ग्लोबल ने दूसरा व समसारा ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में जेबीएम ग्लोबल ने पहला, मॉडर्न स्कूल ने दूसरा और जेपी स्कूल ग्रेनो व स्टेट पब्लिक स्कूल वेस्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में जेबीएम ग्लोबल ने पहला, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने दूसरा और फादर एग्नेल ग्रेनो व समसारा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मॉडर्न स्कूल ने पहला, जेबीएम ग्लोबल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला रोल बॉल संघ के अध्यक्ष मोहित दलवीर, सचिव रविकांत ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X