{"_id":"6aa8fb1dae346c055c0a4a5f","slug":"lawyers-create-a-ruckus-in-protest-against-chamber-construction-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: चैंबर निर्माण के विरोध में वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा, चैंबर के लिए लाए गए सामान को उठाकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: चैंबर निर्माण के विरोध में वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा, चैंबर के लिए लाए गए सामान को उठाकर फेंका
Tue, 15 Sep 2026 01:30 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:30 PM IST
सार
बार एसोसिएशन कार्यालय परिसर में चैंबर निर्माण की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए कुछ सामान कार्यालय में लाया गया था। इसका विरोध कर रहे अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
वकीलों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजपुर स्थित जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के कार्यालय में चैंबर बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं के बीच मंगलवार सुबह को विवाद हो गया। चैंबर निर्माण का विरोध कर रहे दूसरे गुट के वकीलों ने कार्यालय परिसर में हंगामा किया। इस दौरान निर्माण से संबंधित शिलापट तोड़ने के साथ ही चैंबर के लिए लाए गए सामान को उठाकर फेंक दिया गया। घटना को लेकर अधिवक्ताओं के दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
बताया गया कि बार एसोसिएशन कार्यालय परिसर में चैंबर निर्माण की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए कुछ सामान कार्यालय में लाया गया था। इसका विरोध कर रहे अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। विरोधी गुट के अधिवक्ताओं ने चैंबर निर्माण से संबंधित शिलापट तोड़ दिया और वहां रखा सामान उठाकर बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यालय परिसर में किसी भी निर्माण से पहले सभी संबंधित पक्षों की सहमति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, मामले को लेकर बार एसोसिएशन के दोनों गुटों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन