{"_id":"6a2ab5a27297593d3a0c9bc9","slug":"leakage-in-ganga-water-pipeline-residents-inconvenienced-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97193-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंगाजल की पाइपलाइन में लीकेज, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंगाजल की पाइपलाइन में लीकेज, लोग परेशान
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में गंगाजल सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज हो रहा है।स्रोत निवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगाजल की पाइपलाइन में लीकेज, लोग परेशान
कई घरों में आ रहा गंदा पानी, पानी का कम प्रेशर आने की भी शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में गंगाजल सप्लाई की पाइपलाइन में लीकेज होने से निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन से लगातार पानी निकलता रहता है, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है।
इसके साथ ही कई घरों में गंदा पानी और पानी का कम प्रेशर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह समस्या पिछले कुछ समय से बनी हुई है, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पानी का दबाव कम होने के कारण सुबह और शाम के समय ज्यादा परेशानी होती है। कुछ लोग गंदे पानी को लेकर भी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज होने से सड़क किनारे और आसपास के हिस्सों में लगातार पानी जमा रहता है। इससे पानी की बर्बादी के साथ क्षेत्र की व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। निवासियों का मानना है कि समय रहते पाइपलाइन की जांच और मरम्मत होने से समस्या का समाधान हो सकता है और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार भी आएगा।
कोट्स
पाइपलाइन में लीकेज की समस्या काफी समय से बनी हुई है। लगातार पानी बहने से पानी की बर्बादी हो रही है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। -नीरज अरोरा
पानी का दबाव कम होने से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम के समय होती है। कई घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। -रंजीत प्रधान
विज्ञापन
पाइपलाइन की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जानी चाहिए। इससे लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा और उनकी परेशानी भी दूर होंगी। -पवन विश्वकर्मा
अगर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या का समाधान हो जाता है तो पानी की बर्बादी भी नहीं होगी और लोगों को बेहतर जलापूर्ति मिल सकेगी। -राजन सिद्धार्थ