{"_id":"6b03c647b0f384b2230a4538","slug":"major-fire-breaks-out-at-a-private-company-in-noida-s-sector-6-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सेक्टर-6 की निजी कंपनी में देर रात लगी भीषण आग, उठने लगी आग की ऊंची लपटें, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सेक्टर-6 की निजी कंपनी में देर रात लगी भीषण आग, उठने लगी आग की ऊंची लपटें, मचा हड़कंप
Mon, 23 Nov 2026 10:21 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
कंपनी में आग
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-6 स्थित बी-1 की एक निजी कंपनी में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मौके पर कूलिंग का काम शुरू किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
