सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCH wing gathering dust, delivery in normal room

Noida News: धूल फांक रहा एमसीएच विंग, ओटी की जगह सामान्य कमरे में प्रसव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
MCH wing gathering dust, delivery in normal room
विज्ञापन
फोटो है
Trending Videos

सेक्टर-110 स्थित भंगेल सीएचसी में बनाया गया 50 बेड का एमसीएच विंग
सिजेरियन की स्थिति में गर्भवती को जिला अस्पताल किया जा रहा रेफर



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-110 स्थित भंगेल सीएचसी में बने 50 बेड के मदर एंड चाइल्ड (एमसीएच) विंग के बेड धूल फांक रहे हैं। विंग शुरू हुए एक साल होने वाला है, लेकिन अब तक प्रसव और इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाईं हैं। अब भी यहां सिर्फ सामान्य प्रसव को ही प्राथमिकता दी जा रही है। सिजेरियन की स्थिति में गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।

विंग में 8-10 बेड भूतल पर डाले गए हैं और बाकी ऊपरी तलों पर धूल फांक रहे हैं। यही नहीं, ऊपरी तल पर जाने के लिए सीढ़ियों में ताले लगे हैं। लिफ्ट भी चालू नहीं है। विंग में अबतक एसएनसीयू की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। जरूरत पड़ने पर नवजात को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉड्यूलर ओटी की जगह सामान्य ओटी में प्रसव
एमसीएच विंग और भंगेल सीएचसी में मॉड्यूलर ओटी बनना था, लेकिन दोनों जगह कार्य अधूरे हैं। ऐसे में दोनों जगहों पर सामान्य कमरे में ओटी का छोटा सेटअप बनाया गया है। बहुत इमरजेंसी होने पर यहां सिजेरियन होते हैं अन्यथा गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। दोनों जगहों पर नवजात के लिए एसएनसीयू की सुविधा भी नहीं है।
एमसीएच विंग के चिकित्सा अधीक्षक व एसीएमओ डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि विंग शुरू है, लेकिन अब तक इसके लिए बजट जारी नहीं हुआ है। विंग के कई कार्य अधूरे हैं। अब तक प्रसव का यह रिकॉर्ड सीएचसी में ही जुड़ रहा है। संभावना है कि सीएचसी और एमसीएच विंग के बेड को जोड़कर एक ही यूनिट बना दी जाए।
---------
कोट
सीएचसी में भी मॉड्यूलर ओटी का काम चल रहा है। फिलहाल एक कमरे में ही ओटी का सेटअप बनाया गया है। बहुत इमरजेंसी में यहां सिजेरियन होते हैं, अन्यथा गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। -डॉ. यतेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, भंगेल सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed