{"_id":"6ac8b6d2691a76269f098532","slug":"noida-police-on-alert-regarding-cjp-s-protest-demonstration-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सीजेपी के धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर एरिया पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सीजेपी के धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर एरिया पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Fri, 09 Oct 2026 03:12 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:12 PM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया गया है। इसको लेकर दिल्ली से सटे नोएडा में भी चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
सीजेपी प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के एलान को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट है और नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं को पुलिस ने नजर बंद किया है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया गया है। इसको लेकर दिल्ली से सटे नोएडा में भी चहल-पहल बढ़ गई है और विपक्ष के कई नेताओं के नोएडा से दिल्ली जाकर प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन
वहीं, नोएडा से होकर दिल्ली जाने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीम अलर्ट है और बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन