{"_id":"6a33014423eb173d700d478a","slug":"noidas-goal-hunters-fc-sets-out-to-defend-its-title-at-the-national-futsal-championship-noida-news-c-1-noi1095-4404676-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय फुटसल चैंपियनशिप में खिताब बचाने उतरी नोएडा की गोल हंटर्ज एफसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय फुटसल चैंपियनशिप में खिताब बचाने उतरी नोएडा की गोल हंटर्ज एफसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गुजरात में बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता, लगातार दूसरा खिताब जीतने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गुजरात के भावनगर स्थित एसएजी इंडोर स्टेडियम में बुधवार से राष्ट्रीय फुटसल क्लब चैंपियनशिप का आगाज हो गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नोएडा की गोल हंटर्ज फुटबाल क्लब भी भाग ले रही है। देश के 13 राज्यों की 13 शीर्ष टीमें राष्ट्रीय खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। 28 जून तक चलने वाले टूर्नामेंट में गोल हंटर्ज एफसी को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। गोल हंटर्ज एफसी को ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसमें पंजाब की मिनर्वा अकादमी, महाराष्ट्र की मिल्लत एफसी और मेजबान गुजरात प्रोग्रेसिव स्पोर्ट्स अकादमी शामिल हैं। टीम 17, 19 और 21 जून को अपने ग्रुप मुकाबले खेलेगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल 24 जून, सेमीफाइनल 26 जून और फाइनल 28 जून को खेला जाएगा।
पिछले सत्र में 4-2 से राष्ट्रीय खिताब जीता था -
पिछले सत्र में गोल हंटर्ज एफसी ने फाइनल में भवानीपुर एफसी को 4-2 से हराकर राष्ट्रीय खिताब जीता था। यदि टीम इस बार भी चैंपियन बनती है तो वह ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन फुटसल क्लब चैंपियनशिप में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। फुटसल के बढ़ते दायरे के बीच इस बार नौ टीमें पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। राजस्थान, आंध्र प्रदेश तथा दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव जैसे राज्यों की भागीदारी खेल के बढ़ते विस्तार को दर्शाती है।
कोट्स-
यह टीम स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और रोल मॉडल बन रही है। -धर्मेंद्र सिंह, कोच
हमारी तैयारी पूरी है और लक्ष्य लगातार दूसरा राष्ट्रीय खिताब जीतना है। -कृष्ण कुमार, खिलाड़ी
राष्ट्रीय स्तर पर नोएडा का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए गर्व की बात है। -अनमोल अधिकारी, खिलाड़ी
चैंपियन होने का दबाव है, लेकिन टीम का आत्मविश्वास भी उतना ही मजबूत है। -मानव शर्मा, खिलाड़ी