{"_id":"6a1344e042a06f99e30399bb","slug":"officials-conduct-late-night-flag-march-to-ensure-uninterrupted-power-supply-inspect-several-areas-in-noida-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए अफसरों का देर रात फ्लैग मार्च, कई इलाकों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए अफसरों का देर रात फ्लैग मार्च, कई इलाकों का लिया जायजा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सार
बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच विद्युत निगम ने आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रात में भी निगरानी तेज कर दी है। पुलिस की तर्ज पर बिजली विभाग के अधिकारी देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर बिजली आपूर्ति की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
अफसरों का देर रात फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच विद्युत निगम ने आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रात में भी निगरानी तेज कर दी है। पुलिस की तर्ज पर बिजली विभाग के अधिकारी देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर बिजली आपूर्ति की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। रविवार को भी टीम फील्ड में उतरी। जहां कहीं भी फॉल्ट, लो वोल्टेज या ट्रिपिंग जैसी समस्या मिल रही है, उसे मौके पर ही ठीक कराया जा रहा है।
Trending Videos
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी टीम अलर्ट मोड पर है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देर रात तक अधिकारी फील्ड में रहकर ट्रांसफार्मर, फीडर और उपकेंद्रों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में तकनीकी दिक्कत सामने आ रही है, वहां तुरंत टीम भेजकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि बिजली संबंधी समस्या होने पर तुरंत कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि जल्द समाधान कराया जा सके।