{"_id":"6a32cedb4cd434e2cc02f5db","slug":"outrage-erupts-over-e-registration-ministers-effigy-burntoutrage-erupts-over-e-registration-ministers-effigy-burnt-noida-news-c-23-1-lko1064-97760-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-पंजीकरण के विरोध में फूटा गुस्सा, मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-पंजीकरण के विरोध में फूटा गुस्सा, मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- डीड राइटर्स और अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से व्यवस्था वापस लेने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में बुधवार को सेक्टर गामा-2 स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। प्रदेश सरकार की ओर से संपत्तियों की ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि व्यवस्था अभी पूरी तरह लागू नहीं हुई है, लेकिन इसके विरोध में प्रदेशभर में अधिवक्ता और डीड राइटर्स आंदोलन कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के गामा-2, दादरी और जेवर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी पिछले पांच दिनों से हड़ताल जारी है, जिससे एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी है।
ई-पंजीकरण व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग-
अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस लेने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप भाट ने कहा कि नई व्यवस्था से अधिवक्ताओं, डीड राइटर्स और स्टांप विक्रेताओं के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर रोजगार बढ़ाने की बात करती है, जबकि दूसरी ओर हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित करने वाले फैसले लिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार संबंधित पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाले और ई-पंजीकरण व्यवस्था पर पुनर्विचार करे।