सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Overtime will have to be paid double, implement the decision immediately

Noida News: ओवरटाइम का देना होगा दोगुना मेहनताना, तुरंत लागू करें फैसला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Overtime will have to be paid double, implement the decision immediately
विज्ञापन
होजरी कांप्लेक्स विवाद के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों ने उद्यमियों के साथ बैठक
Trending Videos

फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा में होजरी कांलेक्स में श्रमिकों के प्रदर्शन और विवाद के बाद ग्रेटर नोएडा में भी अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। रविवार को छुट्टी के दिन उद्यमियों के साथ एक बैठक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में की गई। इसमें उद्यमियों को श्रमिक संगठनों के साथ समझौते और श्रम कानूनों के पालन के लिए कहा है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को अवकाश के दिन या ओवरटाइम अगर में काम कराएंगे, ऐसे में तय मेहनताना का दोगुना भुगतान करना होगा।
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठक में श्रमिकों और फैक्ट्री मालिकों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करने पर बातचीत हुई। इसमें प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक उद्योग अरविंद मोहन सिंह के अलावा प्रशासन से एडीएम मंगलेश दुबे और डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह शामिल हुए। बैठक में नोएडा एंट्रेप्रिन्योर एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन, इंडिया इंडस्टरीज एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिन्योर एसोसिएशन, ग्रेटर नोएडा एंट्रेप्रिन्योर एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती और ईकोटेक- 12 एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गौतमबुद्ध नगर के एडीएम मंगलेश दुबे की तरफ से कहा गया कि अनावश्यक किसी भी श्रमिक को नहीं निकाला जाएगा। ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा, उसमें कोई कटौती नहीं करें। प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए। रविवार को कार्य कराना आवश्यक है तो उसका भुगतान भी दोगुनी दर से किया जाए। सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान हर साल अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में होना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से घोषित की जाने वाली वेतन वृद्धि को लागू तिथि से सभी श्रमिकों को दिया जाना होगा। प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्ष महिला ही होगी। इसमें शिकायत के लिए एक पेटिका भी परिसर में लगाएं। प्रत्येक श्रमिक के वेतन का भुगतान हर माह के 10 तारीख के भीतर एकमुश्त किया जाए। सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए।
डीसीपी पुलिस प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि उद्यमियों और श्रमिकों के बीच समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उद्यमियों से भी इसके लिए सहयोग अपेक्षित है। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने उद्यमी संगठनों से अच्छा और स्वस्थ माहौल बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed