सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pallavi and Savi selected for Inspire Award

Noida News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए पल्लवी और सावी चयनित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Pallavi and Savi selected for Inspire Award
विज्ञापन
नोएडा। कंपोजिट विद्यालय गिझौड़ की दो छात्राओं का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर योजना के अंतर्गत इंस्पायर मानक पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर चयन हुआ है। चयनित छात्रों में कक्षा आठवीं की पल्लवी बरनवाल और सावी कुमारी शामिल हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल शशि बाला ने बताया इंस्पायर मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को अपने वैज्ञानिक विचारों और नवाचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। जिला स्तर पर चयनित प्रत्येक छात्र को अपने प्रोजेक्ट के विकास के लिए 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इससे छात्र अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोगों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। दोनों छात्राओं ने मेहनत और लगन से कार्य करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed