Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Permission must be obtained from the DM before organizing entertainment events.

Noida News: मनोरंजन कार्यक्रम कराने से पहले लेनी होगी डीएम से अनुमति

Fri, 06 Nov 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Permission must be obtained from the DM before organizing entertainment events.
- होटल, पब, रेस्तरां और क्लब में आयोजन के लिए भी अनुमति जरूरी, अग्निशमन व विद्युत सुरक्षा संबंधी प्रमाणपत्र भी जरूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नवंबर में त्योहारों और उत्सवों के दौरान मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने वालों को अब पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। होटल, पब, रेस्तरां, क्लब, पार्क और अन्य स्थानों पर बिना अनुमति किसी भी तरह का मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ऐसे आयोजनों को बंद भी करा सकता है।
सहायक आयुक्त राज्य कर मनोरंजन कर गौतमबुद्ध नगर ने इस संबंध में जिले के सभी मनोरंजन कार्यक्रमों के स्वामियों, संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदर्शन, प्रस्तुतीकरण, खेल-कूद, घुड़दौड़, झूले और मनोरंजन की परिभाषा में आने वाले अन्य कार्यक्रमों के आयोजन से पहले सक्षम प्राधिकारी यानी जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम की अनुमति के लिए आयोजकों को संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी प्राप्त करने होंगे। इनमें विद्युत सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, कानून एवं लोक व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

अनुमति के लिए निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज और एनओसी जमा करने के बाद ही सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त की जा सकेगी। आयोजकों को कार्यक्रमों से संबंधित देय जीएसटी भी नियमानुसार जमा कराना होगा। नियमों की अनदेखी कर आयोजन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed