सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players won 5 medals in International Taekwondo Championship

Noida News: खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 5 पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Players won 5 medals in International Taekwondo Championship
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ी राजस्थान में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण सहित पांच पदक हासिल किए। इसके लिए उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय व एशियाई खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ था।



ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के तत्वावधान में 10 से 12 अप्रैल तक राजस्थान के जयपुर स्थित खेलो इंडिया मल्टीपर्पज इंडोर हॉल, आरपीए में ‘वर्ल्ड वाइड सुपर लीग इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन-2’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा से कर्तव्य रावत, तनिष चेची और विबान शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं देवांश सिवाच और जीशान मेवाती ने रजत पदक जीता। पांचों खिलाड़ी ग्रेनो स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में संचालित ताइक्वांडो अकादमी में कोच योगेश राव से गुर सीखते हैं। कोच ने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed