{"_id":"6a74b2f8fb9e9a239609b1bd","slug":"power-outage-in-22d-society-due-to-a-fault-in-the-cable-box-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9091-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केबल बॉक्स में फॉल्ट से 22डी सोसाइटी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केबल बॉक्स में फॉल्ट से 22डी सोसाइटी की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल बॉक्स में फॉल्ट से 22डी सोसाइटी की बिजली गुल
यमुना सिटी (संवाद)।
यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी में केबल बॉक्स में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति करीब दो से तीन घंटे तक बाधित रही। सोसाइटी में बिजली बैकअप की व्यवस्था नहीं होने से लिफ्ट का संचालन भी बंद हो गया। ऐसे में हाईराइज टावरों में रहने वाले लोगों को सीढ़ियों के सहारे अपने फ्लैटों तक पहुंचना पड़ा।
सोसायटी निवासी समर्पित आर्या ने बताया कि सोसाइटी में करीब दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं आने के कारण निवासियों को परेशानी हुई। बिजली विभाग में शिकायत करने पर जांच के दौरान पता चला कि केबल बॉक्स में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग की टीम ने फॉल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बैकअप की सुविधा नहीं होने से काफी दिक्कत हुई।