सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power outages caused inconvenience to people as soon as night fell.

Noida News: रात होते ही बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Power outages caused inconvenience to people as soon as night fell.
विज्ञापन
रात होते ही बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान


सेक्टर-71 समेत कई सेक्टरों में पांच घंटे तक गुल रही बिजली

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रात होते ही बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई सेक्टरों मेंं पांच से ज्यादा घंटे तक बिजली गायब रही। उपभोक्ताओं ने कॉल करके शिकायत भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
सेक्टर-71 में रात दस बजे बिजली गुल हुई जोकि आधी रात के बाद बहाल हो पाई। सेक्टर-73 में भी हाल ऐसा ही रहा। सेक्टर-11 में भी उपभोक्ताओं को रात के समय बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से कई घरों में अंधेरा छा गया। सेक्टर-49 के रहने वाले मुनेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली न होने से रातभर परेशानी हुई। कॉल करने के बाद भी कोई बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे ही सेक्टर-5 के रहने वाले ओमवीर भाटी ने बताया कि बिजली गुल होने पर शिकायत तो की गई लेकिन कोई आया नहीं। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन की लाइन मेंं दिक्कत आई थी, जिस वजह से आपूर्ति बहाल होने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed