सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Problems raised again in public hearing, solutions still far away

Noida News: जनसुनवाई में फिर उठीं समस्याएं, समाधान अब भी दूर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Problems raised again in public hearing, solutions still far away
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण कार्यालय में बृहस्पतिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में एक बार फिर स्थानीय निवासियों ने बुनियादी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शिकायतों के लंबे समय तक लंबित रहने और समाधान न होने पर सवाल उठाए। जनसुनवाई में अधूरी सड़कें, जलभराव, सीवर लाइन की खराब स्थिति, पेयजल आपूर्ति की कमी, खराब स्ट्रीट लाइट और पार्कों के रखरखाव जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या, बिल्डरों द्वारा वादे के अनुसार सुविधाएं न देना, कब्जा मिलने में देरी और मेंटेनेंस शुल्क में अनियमितता को लेकर भी लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं।
सेक्टर-4 स्थित ऐम्स ग्रीन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक कुमार कौशिक ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद लिफ्ट खराब रहने और बेसमेंट में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं भारद्वाज सिटी निवासी विनीत कुमार ने जनरेटर जब्ती को लेकर तीन माह से समाधान न मिलने की बात कही। अधिकारियों ने शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लगातार देरी से लोगों में असंतोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed