सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   property issue

Noida News: वृद्धा को बंधक बनाकर जमीन कब्जाने वाले रिश्तेदारों पर केस दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
property issue
विज्ञापन
-हरियाणा की रहने वाली 83 वर्षीय वृद्धा सितंबर में आई थीं जेवर
Trending Videos

-न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया है केस

माई सिटी रिपोर्टर
यमुनासिटी। जेवर में रिश्तेदारों ने हरियाणा निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर उनकी जमीन हथिया ली। रिश्तेदारों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और फिर उसकी रजिस्ट्री भी करा ली। इस दौरान वृद्धा गायब रही और परिवार के लोग उनकी खोजबीन करते रहे। जमीन हथियाने के बाद जब वृद्धा को छोड़ा गया तो वह अपने घर पहुंची। फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बाद वृद्धा के पोते ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रेवाड़ी के गांव धरुहेडा निवासी लव कुमार ने बताया कि उनकी दादी कलवट पत्नी माधव सिंह की नोएडा के जेवर क्षेत्र में जमीन है। जमीन की देखरेख करने के लिए उनकी दादी अक्सर जेवर आती-जाती रहती थीं। 3 सितंबर 2025 को भी वह जेवर आई थी। लव ने बताया कि माफियाओं ने उन्हें अगवा कर लिया और बंधक बनाकर अपने पास रखा। लगभग ढ़ाई महीने तक उन्हें अगवा रखा गया और उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर हथिया लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकाउंट से रुपये भी निकाले : लव ने यह भी आरोप लगाया है कि जमीन हथियाने के साथ ही माफियाओं ने किशनगढ़ वास रोड खैरतल राजस्थान में वृद्धा का एकाउंट खुलवाया और इसमें रुपये डालकर फर्जी तरीके से उसे निकाल लिया। रुपये निकालने के सीसीटीवी भी उनके पास हैं, जो उन्हें बैंक के जरिए मिले हैं।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी : प्रकरण कई महीने पुराना है और इस मामले में अब प्राथमिकी दर्ज की गई है। लव ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें हरिओम, हिम्मत सिंह, शीशपाल, ओमवीर, अशोक, भीम और सुभाष के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
बुजुर्ग ने अपनी मर्जी से दी जमीन : जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अगवा करके जमीन हड़पने की बात बिल्कुल गलत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के लोग बुजुर्ग की देखरेख नहीं करते थे। रिश्तेदार ही उन्हें अपने पास रखकर देखरेख करते थे। इसी कारण बुजुर्ग ने अपनी रजामंदी से जमीन की रजिस्ट्री की है। प्रकरण की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article