{"_id":"6a85a6e6429f97d8a8022696","slug":"questions-raised-regarding-hostel-security-and-classroom-issues-at-gbu-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103572-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीयू में हॉस्टल, सुरक्षा और कक्षाओं की समस्याओं पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीयू में हॉस्टल, सुरक्षा और कक्षाओं की समस्याओं पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जीबीयू में हॉस्टल, सुरक्षा और कक्षाओं की समस्याओं पर उठाए सवाल
एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, हॉस्टल व्यवस्था और शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने सवाल खड़े किए हैं। एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष देवांश उपाध्याय ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखीं। तुलसीदास छात्रावास की छत गिरने की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय के जर्जर भवनों और छात्रावासों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराया जाना चाहिए।
आरोप है कि मोटी रकम लेने के बाद भी छात्रों को हॉस्टल में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था की कोई व्यवस्था तक नहीं है। नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और सीसीटीवी निगरानी भी सबसे खराब स्थिति में है। जो छात्र हॉस्टल छोड़ चुके हैं, विश्वविद्यालय को इसकी लिखित सूचना भी दी है, उनके नाम अब भी हॉस्टल रिकॉर्ड या डैशबोर्ड पर दिखाई दे रहे हैं। संगठन ने ऐसे रिकॉर्ड तत्काल अपडेट करने की मांग की।
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने की मांग
छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर भी आवाज उठाई। संगठन ने द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर की नियमित ऑफलाइन कक्षाएं जल्द शुरू करने और ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।