फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road widening work begins; poles standing in the middle remain unremoved.

Noida News: सड़क चौड़ीकरण शुरू, बीच में खड़े पोल नहीं हटे

Wed, 23 Sep 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Road widening work begins; poles standing in the middle remain unremoved.
ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू से गुरुद्वारे तक सड़क को चौड़ी करने के बीच आ रह
-गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू से गुरुद्वारे तक चल रहा सड़क चौड़ीकरण, लोगों का कहना- पांच साल से कई पोल पर नहीं लगी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू से गुरुद्वारे तक सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है। सड़क के बीच में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल अब तक नहीं हटाए गए हैं। लोगों का कहना है कि पोल हटाए बिना सड़क चौड़ी होने से यातायात सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा। निवासी आशीष ने बताया कि सड़क के बीच में लगे कई पोल पर करीब पांच साल से स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। लंबे समय से ये पोल बिना लाइट के खड़े हैं। सड़क चौड़ीकरण शुरू होने पर उम्मीद थी कि बीच में आने वाले पोल हटा दिए जाएंगे, लेकिन अभी तक इन्हें नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क का काम चलने के दौरान ही पोल हटाए जाने चाहिए, ताकि बाद में दोबारा सड़क खोदने की जरूरत न पड़े। लोगों ने मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण पूरा होने से पहले बीच में लगे सभी पोल हटाए जाएं। साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, जिससे चौड़ी सड़क का लोगों को बेहतर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed