सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sania and Saurabh love story Bangladeshi woman says even if I get ten crores I will not go without my husband

सानिया और सौरभ की लव स्टोरी: शादी की है तो निभाना भी पड़ेगा, बांग्लादेशी महिला बोली- दस करोड़ मिलेंगे तब...

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

सानिया और सौरभ को पुलिस ने बुधवार को आमने-सामने कराया। मौके पर दोनों ने कुछ दस्तावेज रखे। सानिया ने कई कागजात पेश कर सौरभ को बेटे अन्नू का पिता बताया। दोनों करीब एक घंटे तक आमने-सामने रहे। महिला अधिकारी के सामने सोनिया ने कहा कि वह सिर्फ अपने पति को घर वापस ले जाने के लिए भारत आई है।

विज्ञापन
Sania and Saurabh love story Bangladeshi woman says even if I get ten crores I will not go without my husband
Sania and Saurabh love story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पति सौरभकांत तिवारी की तलाश में बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सानिया अख्तर अपना कदम पीछे नहीं खींच रही। वहीं सौरभ उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। सानिया का कहना है कि सौरभ ने शादी की है तो उसे भी निभाना पड़ेगा। बुधवार को दोनों ने पुलिस के सामने अपनी बातें रखीं। वहीं सानिया वकील के साथ पति के घर पहुंची। नोएडा पुलिस की महिला इकाई मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सानिया अख्तर व सौरभकांत तिवारी ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। सानिया का दावा है कि डीसीपी के सामने दोनों लोग उपस्थित हुए। सौरभ ने वहां धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की बात कबूली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बच्चे को भी अपना बताया। हालांकि अब वह दोनों को साथ रखने से इन्कार कर रहा है। वहीं सानिया ने कहा कि वह जिंदगी भर सौरभ के साथ रहेगी। उसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी। उसने कहा कि सौरभ ने शादी की है तो उसे निभाना भी पड़ेगा। उसके बेटे को पिता की जरूरत है।

वहीं सौरभ ने सानिया व उसके परिजनों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। नोएडा पुलिस की टीम लगातार दोनों से बातचीत कर सबूत इकट्ठा कर रही है। दरअसल सानिया अख्तर छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और सौरभ की तलाश उसने अपने स्तर पर की। 

जब सौरभ का पता नहीं चला तब वह महिला थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की। सानिया का दावा है कि जब वह भारत आई तब सौरभ के बारे में शादीशुदा होने का पता चला और उसका 20 साल का एक बेटा भी है। सानिया को पुलिस सुरक्षा में नोएडा के एक सेंटर पर रखा गया है।
 

यह है मामला
पुलिस से की शिकायत में सानिया ने बताया कि सौरभ ढाका की कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। उसका दावा है कि 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में उससे निकाह किया था। बाद में वह उसे छोड़कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है।

नोएडा पुलिस पर भरोसा, सच आएगा सामने
सानिया का कहना है कि उसे नोएडा पुलिस पर पूरा भरोसा है। नोएडा पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आएगी। सानिया ने वकील के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। सानिया ने बताया कि वह सारे सबूत लेकर भारत आई है। उसे न्याय चाहिए।
 

दस करोड़ मिले तो भी बिना पति के नहीं जाएगी वापस
सानिया और सौरभ को पुलिस ने बुधवार को आमने-सामने कराया। मौके पर दोनों ने कुछ दस्तावेज रखे। सानिया ने कई कागजात पेश कर सौरभ को बेटे अन्नू का पिता बताया। दोनों करीब एक घंटे तक आमने-सामने रहे। महिला अधिकारी के सामने सोनिया ने कहा कि वह सिर्फ अपने पति को घर वापस ले जाने के लिए भारत आई है। कोई दस करोड़ रुपये भी दे तो भी वह बिना पति के वापस नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed