{"_id":"6a4f34856881c9cda30ee358","slug":"scorpio-runs-over-three-pedestrians-in-jewar-and-all-three-die-on-spot-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर में तीन की मौत: स्कॉर्पियो ने बिहार के रहने वाले राहगीरों को रौंदा; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर में तीन की मौत: स्कॉर्पियो ने बिहार के रहने वाले राहगीरों को रौंदा; परिवार में मचा कोहराम
Thu, 09 Jul 2026 11:13 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/जेवर
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/जेवर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:13 AM IST
सार
जेवर में बीती रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो से बड़ी दुर्घटना हो गई। जहां सड़क किनारे चल रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में नीमका गांव के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जेवर-खुर्जा मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा। वहीं आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को बताया कि नीमका गांव के नजदीक बुधवार रात लगभग 10:30 बजे के आसपास तीन प्रवासी मजदूर अपना काम खत्म करने के बाद सड़क किनारे पैदल चलते हुए जा रहे थे। तीनों जेवर-खुर्जा मार्ग पर थे और सड़क किनारे चलते हुए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मजदूर थे और खेतों में धान रोपाई का काम करते थे। अपना काम पूरा करने के बाद घर की ओर जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बिहार के रहने वाले थे तीनों
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूर मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। तीनों लगभग एक महीने पहले ही आए थे और खेतों में मजदूरी करते थे। मृतकों की पहचान करन पुत्र मिथलेश (22), विश्वजीत पुत्र सतीश (24) और 25 वर्षीय मिथुन के रूप में हुई है। तीनों इन दिनों जेवर के गांवों में ठेके पर धान रोपाई का काम कर रहे थे और इससे होने वाली आय से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो मिली, चालक की तलाश जारी
घटना के बाद आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान की। पुलिस के अनुसार मजदूरों को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था।
एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है और जल्दी ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।