{"_id":"6a70971eda806ddede06e50a","slug":"sdgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4571566-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार बस ने दो कर्मचारियों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार बस ने दो कर्मचारियों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बस ने दो कर्मचारियों को रौंदा, एक की मौत- दादरी भंगेल रोड पर शनिवार को हुआ था हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में दादरी-भंगेल मार्ग पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बलिया जिले के तुर्विपास गांव निवासी विशाल कन्नौजिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके साथ सुभान और सबा एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएसईजेड के पास दादरी-भंगेल मार्ग पर पीछे से तेज गति में आई एक रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगेल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सबा ने दम तोड़ दिया, जबकि सुभान की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।