{"_id":"6af1d69016023e01d5063b97","slug":"sgfs-grnoida-news-c-1-noi1095-4918696-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन लोंगों ने पेचकस से युवक के सिर और आंख पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन लोंगों ने पेचकस से युवक के सिर और आंख पर किया हमला
विज्ञापन
मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर स्थित खजूर कॉलोनी में तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर पेचकस से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, पीठ और बाईं आंख के नीचे चोटें आई हैं। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, खजूर कॉलोनी निवासी दुर्गा प्रसाद दुबे शनिवार की रात करीब दस बजे गली के पास खड़े थे। इसी दौरान कनव, कमल और गौरव वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने बिना किसी बात के उन पर पेचकस से हमला कर दिया। हमले में दुर्गा प्रसाद के सिर, पीठ और बाईं आंख के नीचे चोटें आईं। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।