{"_id":"69e65f8d03d09fb28a04cc2c","slug":"shreyas-of-greater-noida-secured-23rd-all-india-rank-in-jee-main-with-99-99-percentile-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के श्रेयस की बड़ी कामयाबी: जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल, ऑल इंडिया 23वीं रैंक; मेहनत लाई रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के श्रेयस की बड़ी कामयाबी: जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल, ऑल इंडिया 23वीं रैंक; मेहनत लाई रंग
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की। पहले सत्र में 100 परसेंटाइल लाकर टॉप किया था। नियमित अभ्यास, एकाग्रता और सोशल मीडिया से दूरी को उन्होंने सफलता का मंत्र बताया।
श्रेयस मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में रहने वाले श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन के दूसरे सत्र में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। उनके 99.99 परसेंटाइल आए हैं। वहीं पहले सत्र में 100 परसेंटाइल लाकर दिल्ली स्टेट में टॉप किया था। उन्होंने बताया कि करीब 16 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।
दिल्ली के रोहिणी स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में श्रेयस 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वह कभी भी घंटे के हिसाब से पढ़ाई नहीं करते थे। जितनी देर पढ़ते थे, उतनी देर पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ते थे। उन्हें भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी ने उन्हें यह सफलता दिलाई। फिलहाल वह 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
श्रेयस ने बताया कि वह रोज अभ्यास करते थे और हर विषय को बराबर समय देते थे। जिन विषयों में कमजोरी थी, उन पर ज्यादा ध्यान देते थे। उन्होंने कहा कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित घर महीने में केवल दो बार जाते हैं। हॉस्टल में भी उनके कम ही दोस्त हैं और उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहता है। उनकी एक छोटी बहन है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
एमिटी विश्वविद्यालय में मां हैं एसोसिएट प्रोफेसर
पिता सुमंत मिश्रा ने बताया कि श्रेयस की मां नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काम करते हैं। बेटे का फोकस हमेशा पढ़ाई पर रहता है और कभी उसे पढ़ने के लिए कहना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X