फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sit-in protest against maintenance charge hike continues for the third day.

Noida News: मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि के विरोध में तीसरे दिन भी धरना जारी

Tue, 04 Aug 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Sit-in protest against maintenance charge hike continues for the third day.
ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-1 सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में निवा
- इको विलेज-1 के निवासियों ने बढ़ी दरें वापस लेने की मांग दोहराई, सुविधाएं नहीं देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में निवासियों का धरना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी बढ़ी हुई मेंटेनेंस दरों को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। निवासियों का कहना है कि कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क 2.36 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 3.25 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। उनका दावा है कि 23 जून 2026 को एपेक्स कमेटी ने शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने के लिए वाईजी फैसिलिटी प्रबंधन को नोटिस जारी किया था, इसके बावजूद बढ़ी हुई दरों पर वसूली जारी है। धरने में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य निवासियों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि बारिश से बचाव के लिए टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाई गई कुर्सियां भी हटवा दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद धरना स्थल पर बिजली की व्यवस्था नहीं की गई। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई और उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed