सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports calendar affected by CBSE server outage; swimming competition in the district postponed.

Noida News: सीबीएसई सर्वर डाउन होने से खेल कैलेंडर प्रभावित, जिले में स्विमिंग प्रतियोगिता स्थगित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Sports calendar affected by CBSE server outage; swimming competition in the district postponed.
विज्ञापन
सीबीएसई सर्वर डाउन होने से खेल कैलेंडर प्रभावित, जिले में स्विमिंग प्रतियोगिता स्थगित

स्पोर्ट्स पोर्टल लाइव न होने से खिलाड़ियों का पंजीकरण रुका, नए सिरे से जारी होगा सत्र 2026-27 का खेल कार्यक्रम
नितेश कुमार

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वेबसाइट और सर्वर में तकनीकी समस्याओं का असर अब केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि खेल गतिविधियां भी इससे प्रभावित होने लगी हैं। कक्षा 12 के अकादमिक परिणामों के साथ सत्र 2026-27 के लिए प्रस्तावित खेल कैलेंडर भी प्रभावित हुआ है।
स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने आगामी खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इसके चलते खिलाड़ियों के पंजीकरण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसका सीधा असर गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर स्विमिंग प्रतियोगिता पर पड़ा है। नोएडा के सेक्टर-70 स्थित सफायर इंटरनेशनल स्कूल में 23 जून से इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित था लेकिन सीबीएसई की वेबसाइट और सर्वर डाउन होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बरेली मंडल और उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेने वाले थे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, हर वर्ष नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में खेल गतिविधियों की तैयारियां तेज हो जाती हैं। स्कूल स्तर पर खिलाड़ियों का चयन, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। हालांकि इस बार तकनीकी कारणों से पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो गई है, जिससे खिलाड़ियों और स्कूल प्रबंधन दोनों को इंतजार करना पड़ रहा है। स्कूल के फिजिकल एजुकेशन अध्यापक निकेश सैनी ने बताया कि देशभर के सीबीएसई स्कूलों में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है लेकिन बोर्ड की ओर से स्पोर्ट्स पोर्टल अब तक सक्रिय नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल शुरू होने के बाद ही खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा। इसके साथ ही नई प्रतियोगिता तिथियों की घोषणा होगी और संशोधित खेल कैलेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को राहत, नहीं देनी होगी लेट फीस

सीबीएसई की ओर से जारी पत्र में खिलाड़ियों और स्कूलों को राहत देते हुए स्पष्ट किया गया है कि पंजीकरण और प्रतियोगिताओं के आवेदन में किसी भी प्रकार की लेट फीस नहीं ली जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों को फिलहाल नए दिशा-निर्देशों का इंतजार करने को कहा है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आवेदन और पंजीकरण की अंतिम तिथियों की जानकारी वेबसाइट के माध्यम से पहले ही उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि स्कूल समय रहते खिलाड़ियों का पंजीकरण करा सकें।

जिले की अन्य प्रतियोगिताओं पर पड़ेगा असर

सीबीएसई की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में हर वर्ष 30 से अधिक खेलों को शामिल किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं में गौतमबुद्ध नगर सहित देशभर के हजारों स्कूलों के लाखों खिलाड़ी क्लस्टर, जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हैं। खेल कैलेंडर में बदलाव का असर सीधे इन प्रतियोगिताओं की तैयारियों और आयोजन पर पड़ेगा। गौतमबुद्ध नगर में भी नॉर्थ जोन-1 के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में कई खेल स्पर्धाओं के आयोजन की योजना बनाई गई थी, जिनकी तिथियों में अब बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed