फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stray animals searching for food in the trash

Noida News: कचरे में भोजन तलाश रहे लावारिस पशु

Sun, 18 Oct 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Stray animals searching for food in the trash
ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर मार्केट के पास फैले कूडे में खाना तलाशते गौ वंश ।  स्रोत  निवासी
- एच्छर मार्केट में ठेलों के पास लगा गंदगी का ढेर, नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एच्छर मार्केट में सेक्टर-36 की ओर जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खाने-पीने के ठेलों के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर जमा है। यहां गाय और अन्य लावारिस पशु भोजन तलाशते नजर आते हैं। सड़क पर प्लास्टिक और अन्य कचरा बिखरा होने से आसपास गंदगी फैल रही है। आरडब्ल्यूए पी-3 के कोषाध्यक्ष सुशील पाल ने बताया कि ठेलों के पास जमा कचरे की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। कचरा लंबे समय तक पड़ा रहने से आसपास का क्षेत्र गंदा रहता है। यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द कचरा हटवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित सफाई होने से क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी और लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed