सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sunlight and AC double attack, patients suffering from headache and fever

Noida News: धूप और एसी का डबल अटैक, सिरदर्द, बुखार से जूझ रहे मरीज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Sunlight and AC double attack, patients suffering from headache and fever
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 100, सीएचसी भंगेल में रोजाना 50 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है। चिलचिलाती धूप में सफर करने के बाद सीधे ठंडे एसी के वातावरण में जाने से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। शहर के जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिरदर्द, बुखार, उल्टी और पेट से जुड़े संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।



जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 100 मरीज केवल गर्मी से होने वाली समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं भंगेल सीएचसी में भी रोजाना इस तरह के 50 से अधिक मरीज आ रहे हैं। यहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. येतेंद्र सिंह के मुताबिक, ज्यादातर मरीजों में डिहाइड्रेशन के लक्षण मिल रहे हैं। लोगों की लापरवाही और मौसम के प्रति अनदेखी उनकी परेशानी बढ़ा रही है। वहीं सीनियर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तनू त्यागी के अनुसार, उनके पास भी रोजाना 30 से 40 मरीज केवल सिरदर्द और धूप लगने से होने वाली समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल के कंसलटेंट डॉ. प्रदीप शैलेत बताते हैं कि सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही है। वे सुबह-शाम तेज धूप में आते-जाते हैं और सीधे एसी में बैठ जाते हैं। ऐसे में शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे सिरदर्द, बुखार और अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं।



केस-1: नजरअंदाज करना पड़ा भारी

एक कंपनी में काम करने वाली 24 साल की एक लड़की बीते कुछ दिनों से चक्कर, उल्टी और खांसी की समस्या से जूझ रही थी। शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया और मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चलाया लेकिन हालत बिगड़ने लगी। जांच में सामने आया कि तेज धूप में लगातार आने-जाने और फिर एसी में बैठने से उनकी ऐसी स्थिति हुई। इलाज के बाद अब उनकी हालत में सुधार है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है।



केस-2: सिरदर्द ने बढ़ाई चिंता

54 वर्षीय एक व्यक्ति लगातार सिरदर्द की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे। दिन में दवा लेने पर थोड़ी राहत मिलती, लेकिन रात में दर्द असहनीय हो जाता था। शुरुआती जांच में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ, यहां तक कि एमआरआई रिपोर्ट भी सामान्य आई। बाद में डॉक्टरों ने विस्तृत पूछताछ की तो पता चला कि वह कुछ दिन पहले लंबे समय तक धूप में खड़े रहे थे। डॉक्टरों ने इसे लू और तापमान के प्रभाव से जुड़ा बताया। उचित दवा और देखभाल के बाद अब उनकी हालत सामान्य हो गई है।
-----------------------



अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए लगातार जांच और उपचार की व्यवस्था की जा रही है। इस धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीएं और एसी का उपयोग संतुलित तरीके से करें। गर्मी के इस दौर में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
-डॉ. अजय राणा, सीएमएस
--------------------------------------



इन बातों का विशेष ख्याल रखें

घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

हल्के और ढीले कपड़े पहनें

पानी की बोतल साथ रखें

सिर को टोपी या दुपट्टे से ढकें

धूप में सनग्लासेस पहनें

खाली पेट बाहर न निकलें

दोपहर की तेज धूप (12-3 बजे) से बचें

धूप से आकर तुरंत ठंडी चीजें न लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed