फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The administration has sent a letter to the authority regarding the drainage system.

Noida News: जल निकासी की व्यवस्था के लिए प्रशासन ने प्राधिकरण को भेजा पत्र

Sun, 30 Aug 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
The administration has sent a letter to the authority regarding the drainage system.
फोटो.....
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था के लिए प्रशासन ने प्राधिकरण को भेजा पत्र

यमुना सिटी। दनकौर के गांव रामपुर खादर में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और यहां नाली निर्माण कराने के लिए प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीने से जल भराव की समस्या है। लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से यहां सर्वे कराया गया था। एसडीएम सदर की ओर से प्राधिकरण को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि गांव रामपुर खादर के मुख्य मार्ग की सूचना मिलने पर क्षेत्रिय लेखपाल से वहां का निरीक्षण कराया गया। जिसमें पता चला कि लोगों के घरों का पानी सड़क पर जमा होने के कारण जलभराव की स्थिति रहती है। पहले यह पानी एक किसान के निजी खेत में जाता था। लेकिन फसलें खराब होने के कारण किसान ने खेत में पानी आने का रास्ता बंद कर दिया है, जिसके कारण पानी अब सड़क पर भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed