फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The District Magistrate inspected the crop cutting of paddy.

Noida News: जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

Thu, 15 Oct 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the crop cutting of paddy.
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सदर तहसील के ग्राम गिरधरपुर में धान की फसल के क्रॉप कटिंग का स्थलीय निर
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत सदर तहसील के ग्राम गिरधरपुर में धान की फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्धारित मानक के अनुसार फसल की कटाई कर उपज का आकलन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मेधा रूपम की उपस्थिति में किसान शीला देवी के खेत में गाटा संख्या 58 पर निर्धारित 10×10×10 मीटर के त्रिभुजाकार क्षेत्र में धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। कटाई और परीक्षण के बाद 10.805 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किसानों से संवाद भी किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार और राम औतार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed