सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The fraudster was arrested for allegedly sending people abroad.

Noida News: 1.5 साल में 100 से ज्यादा लोगों से ठगी 10 लाख से ज्यादा की रकम , गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
The fraudster was arrested for allegedly sending people abroad.
विज्ञापन
- विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करता था ठगी, फर्जी वर्क वीजा, एग्रीमेंट लेटर और दस्तावेज बरामद
Trending Videos



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले ठग को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते डेढ़ साल में 100 अधिक लोगों से 10 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुका है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि आरोपी की पहचान इसहाक युनुस (38) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रामपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 50 फर्जी वर्क परमिट एंट्री पास, कंपनी के तीन एग्रीमेंट लेटर, तीन कॉन्ट्रैक्ट लेटर (मालदीव से संबंधित), फर्जी आधार कार्ड समेत तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह करीब डेढ़ साल से लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। वह खुद को एक एजेंट बताकर लोगों को फर्जी वर्क परमिट, एंट्री पास और अन्य दस्तावेज दिखाता था। इसके बाद उनसे डेढ़ से दो लाख रुपये वसूलता था। आरोपी ने यह भी बताया कि जो लोग उसके तथाकथित ऑफिस पर आते थे, उनके सामने वह अपना नाम संतोष बताता था और इसी नाम से एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------


मालदीव में नौकरी दिलाने का देता था लालच
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मालदीव और अन्य देशों में नौकरी दिलाने का लालच देता था और नकली दस्तावेजों के जरिए लोगों को भरोसा दिलाता था। जांच में पता चला है कि गिरोह में शामिल दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। उसके बैंक खातों तथा लेनदेन की जानकारी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed